इंदौर में नाले में बहे दो सगे भाई: सात साल के मासूम का पैर फिसला,बचाने में नौ साल का बड़ा भाई भी बह गया

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

इंदौर के रावजी बाजार और छावनी इलाके के बीच बने एक नाले में शुक्रवार दोपहर दो मासूम बच्चे बह गए। सूचना के दो घंटे बाद तक नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बच्चों की तलाश में कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया। देर शाम तक टीमें बच्चो को नही ढूंढ पाई। फिलहाल सर्चिंग जारी है। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चो के साथ एक अन्य बच्चा भी खेल रहा था। उसने ही दोनों के बहने की जानकारी परिवार को दी थी।
ACP दीशेष अग्रवाल के मुताबिक घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के लगभग की है। शंकरबाग की बस्ती में रहने वाले यश बंसल (9) उसका छोटा भाई कृष बंसल (7) पानी में डूब गए। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों सगे भाई थे। रहवासियों ने बताया कि यश, कृष और उनका रिश्तेदार पांच वर्षीय राज तीनों नाले के किनारे खेल रहे थे। तेज बारिश के चलते नाले में काफी बहाव था। इस दौरान यहां कृष का पैर फिसल गया। जिसे पकड़ने के लिए नाले की तरफ यश भी बढ़ा। लेकिन दोनों बहाव में बहते हुए चले गए। पांच साल के राज ने रोते हुए उन्हें आवाज लगाई। जब परिवार के लोगों ने बाहर झांक कर देखा तो बच्चे नाले में दिखाई नहीं दिए। इसके बाद रहवासियों ने आसपास उन्हें ढूंढने की कोशिश की। लेकिन वह नही मिले। तुंरत परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन वहां से भी काफी देर बाद जवाब आया। यश और कृष के पिता टेंट हाउस पर काम करते हैं।
दो घंटे बाद मिली मदद
रहवासी रवि शंकर ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पार्षद को मौके पर बुलाया था। नगर निगम और पुलिस से मदद मांगी। करीब दो घंटे तक वह मौके पर इंतजार करते रहे। शाम पांच बजे बच्चों की सर्चिंग का काम शुरू हो पाया। पुलिस के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button