जिम्मेदारों का गैर जिम्मेदाराना रवैय्या: मेला ग्राउंड में नगर पालिका का कबाड़, कचरे की डंपिंग हाेने से गंदगी के दलदल में तब्दील

[ad_1]

छतरपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नगर पालिका छतरपुर के ठीक सामने मेला ग्राउंड है, जिसमें दीपावली के पहले जलविहार मेेले का आयोजन किया जा है। साथ ही अन्य आयोजनों के साथ व्यापारिक मेले लगाए जाने से नगर पालिका को हर साल अच्छी खासी आमदनी भी होती है। इसके बाद भी नगरीय प्रशासन द्वारा इन ग्राउंड पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे ग्राउंड पर प्रभावशाली लोग निर्माण कर धीरे-धीरे कब्जा कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका की सामग्री के साथ कचरा डंप होने से यह दलदल में तब्दील हो गया है।

नगर पालिका के अधिकारियों ने अपने कार्यालय के ठीक सामने शहर में स्थित डिवाइडरों में रोशनी के लिए स्थापित किए जाने वाले विद्युत पोल डाल रखे हैं। जो पिछले दो साल से पड़े हैं और जिससे यह ग्राउंड नगर पालिका का गोदाम बनकर रह गया है। इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रतिदिन सुबह से देर रात तक इस ग्राउंड के एक हिस्से में पूरे शहर का कचरा डंप किया जाता है। जो देर रात तक पड़ा रहता है और शहर के आवारा जानवर इसमें धमाचौकड़ी के साथ खाना तलाश कर फैलाते रहते हैं। इन जानवरों की चहल कदमी के साथ बारिश का मौसम होने से यह ग्राउंड दलदल में तब्दील हो गया है। जिससे आम लोगों काे निकाले के साथ ही प्रत्येक रविवार को यहां पर लगने वाली हाट बाजार के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धीरे-धीरे मेला ग्राउंड हो जाएगा गायब

इस ग्राउंड पर प्रत्येक साल दीपावली के पहले नगरीय प्रशासन द्वारा जल विहार मेला का आयोजन किया जाता है। जिसके लिए पर्याप्त स्थान की जरूरत पड़ती है, जो धीरे-धीरे कम होती जा रह है। क्योंकि इस ग्राउंड पर नगर पालिका द्वारा अलग-अलग स्थान पर दो बाथरूम बना दिए गए हैं। इसके साथ ही एक व्यवसायिक कॉम्पलेक्स के साथ एक अन्य भवन का निर्माण कर दिया गया है। वहीं कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा धीरे-धीरे अपने मकानों के बाहर पक्के निर्माण किए जा रहा है। जिससे ग्राउंड दिन-प्रतिदिन छोटा होता जा रहा है। यदि अब भी प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी दिनों में यह ग्राउंड सिर्फ इतिहास बनकर रह जाएगा।

ये हैं इसके जिम्मेदार

नगर पालिका के अधिकारी क्यों- यह मेला ग्राउंड और कहीं नहीं, छतरपुर नगर पालिका कार्यालय गेट के ठीक सामने है। इसके बाद भी इस ग्राउंड पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। वहीं नगर पालिका द्वारा अपनी सामग्री के साथ शहर के कचरे का डंप किए जा रहा है। जिससे यह ग्राउंड कचरा घर बनकर रह गया है। जिसके जिम्मेदार नगरीय प्रशासन के अधिकारी हैं। क्योंकि यह जानने के बाद भी मौन बैठे हैं।
”यह बिजली के पोल बहुत पहले से पड़े हैं, उस दौरान मैं पदस्थ भी नहीं था। आगामी दिनों में यहां पर जल विहार मेला लगाया जाएगा। जिसके लिए जगह की जरूरत पड़ेगी। पाेल शीघ्र उठवा लिए जाएंगे। ग्राउंड में यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो जांच के बाद कार्रवाई कर हटाया जाएगा।”

– ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ नपा छतरपुर

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button