नेपानगर नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस ने जारी की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची, पहली बार नामांकन जमा होने के एक दिन बाद जारी हुई लिस्ट

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • Congress Released The List Of Authorized Candidates, A Day After The Submission Of Nomination For The First Time

बुरहानपुर (म.प्र.)44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेपानगर नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान 27 सितंबर को है। इस बार कांग्रेस ने अपने 24 वार्ड के प्रत्याशियों की सूची देरी से जारी की। बुधवार दोपहर एक बजे सूची जारी की गई।

नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर थी, लेकिन कांग्रेस ने सूची 14 सितंबर को जारी की। नाम वापसी की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि जिन जिन लोगों ने कांग्रेस से टिकट की चाह में नामांकन जमा किए थे वह चुनाव लड़ेंगे या फिर नाम वापस लेंगे।

निर्वाचन विभाग के पास कुल 88 नामांकन जमा किए गए थे इसमें कांग्रेस के 37, भाजपा के 38, 9 निर्दलीय, 3 आम आदमी पार्टी और एक बसपा का दावेदार है। अब सारी स्थिति 15 सितंबर को नामांकन वापसी के बाद स्पष्ट होगी।

यह है कांग्रेस की ओर से जारी अधिकृत सूची

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link