बेतवा नदी में डूब रही महिला को बचाया: नहाते समय डूबने लगी महिला, नगर परिषद के कर्मचारी और होमगार्ड जवानों ने निकाला

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Niwari
  • Woman Started Drowning While Taking Bath, City Council Employees And Home Guard Jawans Rescued

निवाड़ी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गणेश विसर्जन के दौरान नदी के आसपास होने वाले हादसों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसको देखते हुए प्रशासन गणेश विसर्जन के दौरान घाट व नदियों के आसपास गोताखोरों की भी तैनाती करता है। इनकी तैनाती से फायदा यह हुआ कि एक महिला की जान बच गयी और वह नदी में डूबने से बच गई।

निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में गुरुवार शाम एक महिला नहाते हुए अचानक बेतवा नदी के गहरे पानी में डूब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई, तभी वहां पर्वत कुशवाहा, राजेश उर्फ छोटू केवट वहां पर पहुंचे और महिला को सकुशल बाहर निकल लिया। आपको बता दें कि गणेश विसर्जन को देखते हुए यहां पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओरछा निरंकार पाठक और ओरछा नगर परिषद अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत ने ओरछा नगर परिषद के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई थी।

यह तो गनीमत रही कि कर्मचारी यह तैनात थे, जिससे बाद हादसा टल गया और महिला बच गई। बरहाल नदी में डूबने से महिला बुरी तरह घबरा गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला को बचाने में होमगार्ड सैनिक पंकज तिवारी, सैनिक हनुमत सिंह, अंकित मिश्रा, मेहरबान सिंह की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button