विदिशा में धूमधाम से मनाया मोर छठ त्यौहार: बेतवा नदी घाट पर पहुंची महिलाएं, किया मोर विसर्जन

[ad_1]

विदिशा34 मिनट पहले

विदिशा में मोर छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया नवविवाहिता दांपत्य में बंधे दूल्हा-दुल्हनों के माथे पर सजे मुकुट से मोर को संभाल कर रखा जाता हैं और उन्हें मोर छठ पर नदी में विसर्जन किया जाता है। शुक्रवार को बेतवा नदी के घाट पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची मोर छठ के रूप में मनाई गई। इस मौके पर शहर के बेतवा नदी के घाट पर मोर विसर्जन होने से रौनक बनी रही।

मोर विसर्जन करने के लिए लोग परिवार के साथ बेतवा पहुंचे। डोल के साथ महिलाए समूह में बेतवा पहुंची । मोर छठ होने की वजह से बेतवा नदी पर महिलाओं की भीड़ थी नदी का नजारा देखने लायक था। महिलाओं ने जहां विधि विधान से मोर विसर्जन किया। तथा विवाहित जोड़े की मंगल कामना के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान साथ आई महिलाओं ने मंगल गीत गाए साथ ही ढोल पर महिलाओं ने जमकर डांस किया ।

गौरतलब है कि जिन घरों में शादियां हुई हैं। वे वर-वधु के सिर पर लगा मोर इस दिन विसर्जन करते हैं। साथ ही शादी में उपयोग होने बाली सामग्री को पूजन करके नदी की लहरों में विसर्जित किया , इस मौके पर महिलाए मस्ती करते हुए दिखी। महिलाओं ने इस दौरान मोरयाई छठ व्रत भी किया। मोर छठ को लेकर होमगार्ड के जवान सतर्क देखें और नाव से गस्त करते हुए दिखे ।वहीं बेतवा के नदी पर पहॅुची महिलाओं ने बताया कि आज के दिन शादी में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे दुल्हा दुल्हन के मुकुट , हार , खम्ब , विवाह पत्रिका सहित मंडप की अन्य सामग्री को विसर्जित किया जाता है और भगवान जोडे के मंगल जीवन के लिए कामना करते है ।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button