कटनी जिले में मिला नरकंकाल: विजयराघवगढ़ के जंगल में मानव अवशेष के साथ साड़ी का टुकड़ा और गमछा भी मिला

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Katni
  • A Piece Of Sari And A Handkerchief Were Also Found Along With Human Remains In The Forest Of Vijayraghavgarh.

कटनी39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के बंजारी-खजुरा मार्ग पर शुक्रवार को एक नरकंकाल मिला। सूचना पर थाना प्रभारी स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने नरकंकाल को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। नरकंकाल किसका है फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है।

विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि बंजारी-खजुरा मार्ग पर जंगल की ओर आरएफ 18 में नरकंकाल मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उपनिरीक्षक विनोद कांत सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, पप्पू प्रजापति, आरक्षक लालू यादव, आरक्षक मज्जू पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। नरकंकाल के अवशेषों को कब्जे में लिया है। कंकाल महिला का है या फिर पुरुष का है इस बात की जानकारी भी नहीं मिल पाई है। क्षेत्र से लापता हुए लोगों के संबंध में जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से साड़ी का टुकड़ा और लाल रंग का गमछा मिला है। सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button