फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट कांड में मास्टरमाइंड की तलाश: आरटीओ में पांच माह से चल रहा था खेल, एक और डॉक्टर गिरफ्तार

[ad_1]

इंदौर33 मिनट पहलेलेखक: कपिल राठौर

इंदौर आरटीओ में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट कांड में बुधवार रात तेजाजी नगर पुलिस ने एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। इस कांड में पिछले दो दिन में डॉक्टर की गिरफ्तारी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले तेजाजी नगर पुलिस ने सोमवार को पाकिस्तान के कराची से डॉक्टर की डिग्री लेने वाली रेखा भाटिया को गिरफ्तार किया था। डॉ. भाटिया फिलहाल जेल में है। बुधवार को पकड़े गए डॉक्टर क नाम संजय गुप्ता है। डॉ. गुप्ता को पुलिस ने अन्नपूर्णा इलाके के अहिल्या नगर स्थित आवास से पकड़ा है। गुप्ता पर भी फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर देने का आरोप है। आगे पढ़िए कौन है इस पूरे कांड का मास्टर माइंड, कब से और कैसे कर रहा था फर्जीवाड़ा….

डॉक्टर संजय गुप्ता

डॉक्टर संजय गुप्ता

पांच महीने में हजारों फर्जी लाइसेंस किए जारी

इस पूरे मामले के फरार मास्टरमाइंड को पुलिस तलाश रही है। उसी ने फर्जी सर्टिफिकेट देने वाली महिला डॉक्टर को हायर किया था। वह डॉक्टर से सर्टिफिकेट लेने के बाद उसे वेबसाइट पर अपलोड कर देता था। पुलिस को शंका है कि पिछले पांच माह से जब से आरटीओ में हार्ड कॉपी की जगह ऑनलाइन सर्टिफिकेट लेने की प्रक्रिया शुरू हुई, तभी से डॉक्टर और फरार आरोपी मिलकर फर्जीवाडा कर रहे थे। माना जा रहा है कि ऐसे फर्जी लाइसेंस की संख्या हजारों में हो सकती है।

उच्च अधिकारियों के भी रैकेट में शामिल होने की संभावना

टीआई आरडी कानवा के मुताबिक फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के मामले में अभी पुलिस को ललित जैन की तलाश है। डॉक्टर रेखा भाटिया निवासी महावीर एवेन्यू उसे ही फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट देती थी। जिसके बाद वह उसे वेबसाइट पर अपलोड करता था। पुलिस को शंका है कि जैन के साथ आरटीओ के सीनियर लेवल के अधिकारी भी इस रैकेट में शामिल है। उसके गिरफ्त में आने के बाद और नामों का खुलासा होने की संभावना है।

डॉक्टर गुप्ता का मेडिकल लाइसेंस

डॉक्टर गुप्ता का मेडिकल लाइसेंस

अब जानिए उस डॉक्टर के बारे में जो देती थी फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट…
एरोड्रम रोड पर पति की दवा फैक्ट्री
पुलिस ने इस पूरे मामले में सर्टिफिकेट जारी करने वाली डॉक्टर रेखा भाटिया को दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भाटिया के पास से सील और डिग्री जब्त की गई है। इस मामले में मेडिकल काउंसिल को भी लेटर लिखा गया है। वहां से जवाब आने के बाद उसे कोर्ट की कॉपी में लगाया जाएगा। ताकि रेखा के खिलाफ पक्के सबूत रखे जा सकें। रेखा के पति अनिल भाटिया की बिजासन माता मंदिर के यहां दवाई की फैक्ट्री है। पुलिस उसकी भी जानकारी निकाल रही है। पुलिस ने दवा फैक्ट्री से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए है।

सर्टिफिकेट जारी करने वाली डॉक्टर रेखा भाटिया

सर्टिफिकेट जारी करने वाली डॉक्टर रेखा भाटिया

मैं डॉक्टर हूं, मुझे मेडिकल वार्ड में रखो
पाकिस्तान के कराची से डिग्री लेने वाली महिला डॉक्टर रेखा भाटिया जब जेल पहुंची तो यहां उसने अधिकारियों से कहा कि वह महिला डॉक्टर है। उसे अन्य कैदियों से दूर मेडिकल वार्ड में रखा जाए। हालांकि अधिकारियों ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत तीन दिन बाद उन्हें सामान्य महिला सेल में शिफ्ट करने की बात कही है। अधिकारियों के मुताबिक डॉक्टर को आम बंदियों की तरह ही सामान्य डाइट दी जा रही है। उन्होंने किसी चीज को लेकर अभी तक कोई डिमांड नही की है।
आरटीओ के अधिकारियों से मांगा डॉक्टर के सर्टिफिकेट का डाटा
इंदौर पुलिस ने आरटीओ को एक लेटर लिखा है। जिसमें पांच माह के उन लाइसेंस की जानकारी मांगी गई है, जिसमें महिला डॉक्टर के सर्टिफिकेट लगे थे। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी और एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई रिकार्ड नही सौंपे है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक फर्जी तरीके से बनाए गए लाइसेंस पूरी तरह से कैंसिल करवाए जाएंगे।
अक्षम या अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का भी बन सकता है लाइसेंस
आरटीओ विभाग में डॉक्टरों की सील और साइन को चेक करने के लिए कोई प्रावधान नही है। ऐसे में अक्षम व्यक्ति या आपराधिक प्रवृति के लोगो के भी लाइसेंस बनने के पूरी संभावना रहती है। आरटीओ ने इस फर्जीवाडे़ का खुलासा होने के बाद एक विज्ञप्ति जारी कर आरटीओ की वेबसाइट पर डॉक्टरों के नाम रजिस्टर्ड कराने की बात कही है। इससे आगे से बनने वाले लाइसेंस में दिक्कत नही आए।

मामले में गिरफ्तार आरटीओ में लाइसेंस बनवाने वाले एजेंट।

मामले में गिरफ्तार आरटीओ में लाइसेंस बनवाने वाले एजेंट।

नकली मेडिकल सर्टिफिकेट में इन पर हुई थी कार्रवाई
पुलिस ने अनिल जगमकर, अमर सुनहरे, शरीफ एहमद नूर, राजू सिंह तोमर, राहुल प्रजापत, फिरोज सईद खान और रोहित माठे को पकड़ा था। यहां एल जैन का नाम सामने आया। इसके बाद डॉक्टर रेखा भाटिया की जानकारी निकली। उन्होंने भी एल जैन की इस मामले में भूमिका होने की बात कही।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link