शराब के नशे में विवाद: दो आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से किया हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Seoni
  • Two Accused Attacked The Youth With Knives, The Injured Admitted To The District Hospital

सिवनीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के मड़वा ढाना गांव में शराब के नशे में कुछ लोगों में विवाद हो गया। राजेश वर्मा नामक युवक पर दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल सिवनी में लाकर भर्ती कराया।

घायल ने पुलिस को दिए बयानों में हमला करने वाले दो आरोपी के नाम मिथुन और रज्जन बताए हैं। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक गांव में अवैध शराब का विक्रय धड़ल्ले से किया जा रहा है। क्षेत्रवासी शराब की बुरी लत में फंस कर आए दिन इस तरह के विवाद और झगड़े कर रहे हैं।

गांव का हो रहा माहौल खराब
शराबियों के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीण अब पुलिस से क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। लखनवाड़ा पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर किया है। वह पूरे घटना क्रम की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button