सागर में बागियों को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता: निगम चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने पर की कार्रवाई, 48 कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित

[ad_1]
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।
सागर में नगर निगम चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पार्टी ने एक्शन लिया है। पार्टी ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मंडल के 48 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कार्रवाई पत्र में कहा गया कि नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया और निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन किया, जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।
ऐसे कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और सागर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें सागर नगर मंडल के 17, डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल के 15 और डॉ. हरिसिंह गौर मंडल के 16 कार्यकर्ता शामिल हैं।



खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us