दतिया में किशोर की मौत: नहाते समय 12 साल के लड़के को ट्यूबवेल से लगा था करंट

[ad_1]
दतिया26 मिनट पहले
गांव जखोरिया में ट्यूबवेल के पानी में करंट आने से नहा रहे एक किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जब किशोर काफी समय तक घर नहीं लौटा, तो उसकी मां ने जाकर देखा और वह दंग रह गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव जखोरिया निवासी मलखान कुशवाहा का 15 साल का बेटा राज शुक्रवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर चल रही ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गया। नहाते समय अचानक पानी में करंट दौड़ पड़ा, जिसकी चपेट में राज आ गया। करंट की चपेट में आ जाने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नही पहुंचा। इस पर उसकी मां ने ट्यूबवेल पर जा कर देखा तो उनके पैरों तले से मानों जमीन खिसक गई हो। घटना की सूचना मिलते ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किशोर को ग्रामीणों की मदद जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राज दो बहनों में सबसे बड़ा था। माता सुनीता और पिता मलखान का रो-रोकर बुरा हाल है। यही कह रहे थे कि उनकी उम्मीद सिर्फ राज पर ही थी। ग्रामीणों ने बताया कि राज पढ़ाई में काफी होशियार था। वह कक्षा 10 वी का छात्र था।
Source link