Entertainment

सिद्धार्थ आनंद ने ‘किंग’ के ‘डैडी कूल’ गाने पर दिया अपडेट, पूरा गाना सिनेमाघरों में होगा रिलीज

मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के नए म्यूजिकल सरप्राइज ‘डैडी कूल’ (किंग वर्जन) को लेकर एक अपडेट साझा किया है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाने को मिल रहे प्यार पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि ‘डैडी कूल’ को इतना प्यार मिल रहा है! फिल्म में पूरा गाना देखने के लिए आपको बड़े पर्दे पर ही आना होगा।”

गाने की पहली झलक को दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने ‘किंग’ को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। फैंस अब सिनेमाघरों में इस गाने का पूरा वर्जन देखने के लिए उत्साहित हैं। सिद्धार्थ आनंद के इस पोस्ट ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘किंग’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button