कोरबा जिले में छह तहसीलदारों की नई पदस्थापना, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश

- पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा, दीपका, हरदीबाजार और अजगरबहार तहसीलों में किए गए प्रशासनिक फेरबदल
कोरबा, 25 नवंबर 2026। कोरबा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से छह तहसीलदारों की नई पदस्थापना की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, दीपका के तहसीलदार अभिजीत राजभानू को हरदीबाजार तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पसान तहसील कार्यालय में पदस्थ विरेंद्र कुमार श्याम को पाली का तहसीलदार बनाया गया है।
इसी तरह अजगरबहार के तहसीलदार रविशंकर राठौर को दीपका तथा पोड़ीउपरोड़ा के तहसीलदार विनय देवांगन को पसान तहसील में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा स्थानांतरण के बाद जिले में उपस्थित तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज को पोड़ीउपरोड़ा और सिद्धि गबेल को अजगरबहार तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद जिले की छह तहसीलों में तहसीलदारों की नई पदस्थापना प्रभावी हो गई है।




