Chhattisgarh

रायगढ़ में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹7,920 नकद और 3 मोबाइल जब्त; ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस की कार्रवाई

0 जुर्डा रेलवे फाटक के पास मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल रहे थे 52 पत्ती काट-पत्ती जुआ, चक्रधरनगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

रायगढ़, 25 नवंबर 2026। रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जुर्डा रेलवे फाटक के पास जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹7,920 नकद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुर्डा रेलवे फाटक के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट-पत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही ऑपरेशन अंकुश के नोडल अधिकारी सीएसपी राहुल उईके ने चक्रधरनगर TI को तत्काल रेड कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान मोबाइल की टॉर्च जलाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय साहू (35 वर्ष), निवासी बोईरदादर मालीडीपा, अजीत दास महंत (26 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर, किशन साहू (25 वर्ष) और नरेंद्र कुमार साव (44 वर्ष), दोनों निवासी कोष्टापारा, जिला रायगढ़ शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹7,920 नकद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं सीएसपी राहुल उईके के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ध्रुवे, एएसआई भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, महेंद्र कर्ष और आरक्षक नरेंद्र भारद्वाज एवं विद्याधर पटेल की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button