Chhattisgarh
भाजपा की बड़ी बैठक कल: भिलाई में निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति बनेगी, गृहमंत्री विजय शर्मा- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा समेत दिग्गज रहेंगे मौजूद

भिलाई, 22 नवंबर 2026/ भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिला भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी निकाय चुनाव के संदर्भ में संगठनात्मक कार्यों की आवश्यक बैठक कल दिनांक 23.11.2026, शाम 04.00 बजे, स्थान – कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में रखी गई है। बैठक करमवीर सिंह , प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ की उपस्थिति में होगी।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे –
विजय शर्मा , गृहमंत्री छ.ग. शासन, टंकराम वर्मा , राजस्व मंत्री छ.ग. शासन, अखिलेश सोनी, प्रदेश महामंत्री, निकाय चुनाव प्रभारी – भूपेन्द्र सवन्नी , भाजपा छत्तीसगढ़, दुर्ग संभाग प्रभारी – जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी – रामजी भारती , नगर पालिक निगम भिलाई, सह प्रभारी – श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम देवांगन अध्यक्ष भाजपा जिला भिलाई।
Follow Us




