Entertainment

आलिया भट्ट की नजर में मांओं के लिए काम और परिवार के बीच संतुलन क्यों है जरूरी? दीपिका पादुकोण की पहल बनी मिसाल

0.आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में वर्किंग मदर्स को अच्छा और सपोर्टिव वर्किंग कंडीशन मिलने की चर्चा अब तेज हो गई है। दरअसल, दीपिका पादुकोण की कई साल पहले मांओं के लिए की गई मांग वाली दिशा में आलिया भट्ट भी अपनी आवाज उठाती दिखाई दे रही हैं। आलिया ने दीपिका के उस रुख पर अपनी सहमति जताई है, जिसमें उन्होंने काम करने वाली मांओं के लिए सही तरह से तय किए गए समय और स्पोर्ट करने वाले काम के माहौल की बात कही थी। आलिया ने प्रोफेशनल कमिटमेंट से लेकर मूथरहुड के बीच बैलेंस बनाने के बारे में बात की है। इंडस्ट्री में काम करने के एक सही सिस्टम को होने की जरूरत पर उन्होंने अपना जोर दिया है।

हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपनी बेटी को जन्म देने के बाद काम पर लौटने और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर एक साफ सीमा बनाने के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने इस बात पर रोशनी डाली है कि कैसे वह अपने पैशन को आगे बढ़ाने के साथ अपनी बेटी को भी प्राथमिकता देना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए आलिया कहती हैं, “मैं आगे भी वही काम करना चाहती हूं, जिससे मुझे प्यार है और साथ ही उन लोगों का भी ख्याल रखना चाहती हूं, जो मेरे लिए मायने रखते हैं। जब मैंने बेटी को जन्म देने के तुरंत बाद नई फिल्म करने का फैसला लिया था, तभी मैंने साफ कर दिया था कि अब मैं महीने में इतने ही दिन काम कर सकती हूं। मैं इससे ज्यादा दिन काम नहीं करना चाहती।

“बेशक, अगर शूटिंग के किसी दिन कोई खास परिस्थिति बनती है, जैसे लोकेशन या लाइट से जुड़ी कोई परेशानी, तो मैं उसके हिसाब से बदलाव करने के लिए तैयार हूं। लेकिन काम का तरीका थोड़ा व्यवस्थित होना चाहिए। इसके लिए एक बेहतर सिस्टम बनाने की जरूरत है।

“मुझे लगता है कि इससे काम और भी बेहतर तरीके से होता है। आप समय पर सेट पर आते हैं, समय पर काम खत्म करते हैं और दिन का पूरा इस्तेमाल कर पाते हैं। इससे मुझे अपने लिए भी समय मिलता है और मां बनने की जिम्मेदारी निभाने का भी मौका मिलता है, क्योंकि मेरे लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है।

“मुझे हमेशा कैमरे के सामने रहना पसंद रहेगा, लेकिन अपनी बेटी के सामने रहना मुझे उससे भी ज्यादा पसंद है। मैं आगे भी वही काम करना चाहती हूं, जिससे मुझे प्यार है और साथ ही उन लोगों का भी ख्याल रखना चाहती हूं, जो मेरे लिए मायने रखते हैं।”

आलिया द्वारा कही जा रही यह बातें, दीपिका द्वारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वर्किंग पैरेंट्स के लिए काम करने के समय, बर्नआउट यानी ज्यादा काम करने से होने वाली थकावट और सही पॉलिसी बनाने के लिए पिछले साल उठाई जाने वाली आवाज के बाद आई हैं। दीपिका ने आठ घंटे के वर्क डे की वकालत करते हुए, इस बात पर भी रोशनी डाली है कि किस तरह से इंडस्ट्री में बहुत ज़्यादा काम करने और स्ट्रेस को आम बात की तरह देखा जाता है, जबकि काम का एक हेल्दी एनवायरनमेंट होना चाहिए ताकि बेहतर काम मिल सके।

उन्होंने कहा, “हमने जरूरत से ज्यादा काम करने को आम बात बना लिया है। हम थककर चूर हो जाने को काम के प्रति समर्पण समझने लगे हैं। इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना काफी है। आप तभी अपना सबसे अच्छा काम कर सकते हैं, जब आप स्वस्थ हों। किसी ऐसे इंसान को दोबारा काम पर लाने से किसी का भला नहीं होता, जो पहले ही पूरी तरह थक चुका हो। मेरे अपने ऑफिस में सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना आठ घंटे काम होता है। हमारे यहां मैटरनिटी और पैटरनिटी लीव की भी पॉलिसी है। हमें बच्चों को अपने साथ ऑफिस लाने को भी आम बात बनाना चाहिए।”

दीपिका ने मदरहुड की सच्चाई के बारे में भी बात की, और बच्चों को जन्म देने के बाद काम पर वापस आने वाली महिलाओं को मिलने वाले सपोर्ट के महत्व के बारे में भी बात की। एक नई मां होने के नाते अपना पक्ष रखते हुए, उन्होंने आगे कहा, “मां बनने को लेकर कही जाने वाली हर आम बात सच होती है। जब मां कहती हैं कि ‘जब तुम खुद मां बनोगी, तब समझोगी’, तो वाकई ऐसा ही होता है। अब मेरे मन में अपनी मां के लिए पहले से कहीं ज्यादा सम्मान है। आप पहले से यह प्लानिंग बना सकते हैं कि काम और मां बनने की जिम्मेदारी को कैसे संभालेंगे, लेकिन असलियत आपकी सोच से काफी अलग होती है। मुझे लगता है कि नई मांओं को जब काम पर वापस लौटना होता है, तो उन्हें पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए। मैं इस दिशा में काम करना चाहती हूं।”

दीपिका के इस स्टेंस को कई इंडस्ट्री में मौजूद इंसाइडर्स से समर्थन मिला है, जिससे फिल्म प्रोडक्शन के काम करने के तरीके में जरूरी बदलाव आने की तरफ ध्यान आकर्षित हुआ है। ऐसे में, अब आलिया द्वारा किया गया हालिया कमेंट उसी बात को समर्थन दे रहा है कि कैसे एक्ट्रेसेस खास कर के मांओं के लिए एक अच्छा और प्रफेशनल माहौल बनाया जाए, यह चाहती हैं।

दीपिका ने इस मुद्दे पर उस समय अपना मजबूत स्टैंड लिया था, जब किसी ने इंडस्ट्री में वर्क लाइफ बैलेंस के बारे में सोचा तक नहीं था और इस तरह से वह सही मायने में गेम चेंजर हैं।

Related Articles

Back to top button