सेवा संकल्प अभियान :अवरीद में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर संपन्न

जनसेवा की अनूठी मिसाल,ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क जांच का लाभ, उमड़े ग्रामीण, अतिथियों ने की पहल की सराहना
अवरीद। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के संकल्प से प्रेरित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ नवीन धीवर के संरक्षण में गौरव ग्राम पंचायत अवरीद में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय पर स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था।

ग्राम पंचायत भवन अवरीद में आयोजित इस शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. अन्नपूर्णा वैष्णव एवं स्वास्थ्य जांच के लिए श्रीमती शारदा राठौर, RMO की उपस्थिति में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच की गई। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा तथा श्री समीर वैष्णव, उपाध्यक्ष, शिवरीनारायण मंडल , बसंत कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ,सरपंच श्रीमती गीता धीवर एवं उपसरपंच श्रीमती उत्तरा साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने, लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंदों को समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्री नरेंद्र कौशिक ने सेवा संकल्प अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और जनकल्याण के कार्यों से देशभर में सकारात्मक संदेश जा रहा है। उनके नेतृत्व में जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
इस आयोजन के माध्यम से ग्राम अवरीद के सभी मितानिन दीदियों ने लाभार्थी ग्रामीणो के बीच स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया और समाज के सहयोग और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार के जनहितकारी कार्यों के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढ़ंग से पहुंचाया सकता है।
सेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही लक्ष्य।



