Chhattisgarh

CG BREAKING : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। मंडल ने बी-ब्लाइंड (दृष्टिबाधित), डी-डीफ (बधिर) और सीपी-सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

6 दिसंबर को होगी परीक्षा

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) का आयोजन 6 दिसंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी। यहां मिलेगी जानकारी आवेदन और भर्ती परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in और छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button