Chhattisgarh

नए वोटरों के नाम जोड़ने विशेष अभियान :18 साल की उम्र वाले युवाओं का होगा पंजीयन, ICI Net ऐप से भी फॉर्म-6 भरने की सुविधा

रायपुर, 06 अक्टूबर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले में छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ना है, जो अब तक पंजीकृत नहीं हो पाए हैं। इसमें पहली बार मतदान के लिए पात्र हुए युवाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। इसके लिए बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया के तहत पात्र नागरिकों की जानकारी जुटाएंगे और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।

अभियान में सहयोग करने की अपील

प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है, जिससे कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। पंजीकरण होने से पात्र नागरिक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ऑनलाइन भी कर सकते आवेदन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नागरिक ECINET मोबाइल ऐप या वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। पात्र नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button