Chhattisgarh

गांधी-शास्त्री जयंती MLC Computer College में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा 2 अक्टूबर 2026। MLC Computer College & IT Management में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, अनुशासन और रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के भजन की प्रस्तुति से हुई। भजन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। समारोह में MLC College की Academic Head Sadhna Sharma, Admin Head B.K. Sharma, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए Solo Song और Group Song प्रतियोगिता, देशभक्ति स्लोगन, प्रेरणादायक कहानियां, भाषण प्रतियोगिता और ज्ञानवर्धक Quiz जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में Academic Head Sadhna Sharma ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों तथा देश के प्रति उनके योगदान पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने अपने मधुर गीत “जो जागत है वो पावत है” की प्रस्तुति भी दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

समारोह का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” और राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के महान नेताओं के विचारों के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button