Chhattisgarh

देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

बिलासपुर। जिले के कुटुंब न्यायालय से लौट रही एक महिला और उसकी मां के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने देवर पर रास्ते में रोककर हाथ मरोड़ने, कपड़े खींचने और अश्लील गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके साथ ही महिला ने पारिवारिक विवाद को लेकर लंबे समय से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, मामले में अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button