Chhattisgarh

CG NEWS : नाकाबंदी देखते ही बदला प्लान, फिर कार समेत गांजे में लगाई आग, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दो को दबोचा

महासमुंद। ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 किलो 465 ग्राम गांजा बरामद किया है। वाहन चेकिंग के दौरान बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वेगनआर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने नाकाबंदी देखकर कार मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर कार को रोका, जहां आरोपियों ने गांजे को कार की अगली सीट के नीचे छिपाकर आग लगाने और सबूत मिटाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और गांजा बरामद कर लिया।

मामले में दो आरोपियों मुलायम सिंह परिहार और सागर कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शिवा सिंह फरार है। जब्त गांजा, कार और दो मोबाइल सहित कुल 18 लाख 53 हजार 250 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा से शहडोल ले जाया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button