Chhattisgarh

बलौदा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 18 सितम्बर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बलौदा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत बलौदा पुलिस को अवैध महुआ शराब के संबंध में सूचना मिली थी।

पहले मामले में पुलिस टीम ने ग्राम लीमभांठा के पास घेराबंदी कर खेदुराम रात्रे पिता स्व. सुखीराम रात्रे, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम लीमभांठा वार्ड क्रमांक 15, थाना बलौदा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,400 रुपये बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 458/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में कार्रवाई की।

वहीं दूसरे मामले में बलौदा पुलिस ने ग्राम चारपारा के पास घेराबंदी कर माधेश कुमार पटेल पिता संतुवन्त लाल पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम चारपारा, थाना बलौदा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,000 रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 459/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया।

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 17 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 3,400 रुपये है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को तथा आरक्षक रज्जू रात्रे, संदीप सोनंत और अनिल कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button