Sports

IPL 2027 Auction कब है? इतने साल बाद भारत में लगाई जाएगी खिलाड़ियों की बोली

नई दिल्ली,16 सितंबर : IPL 2027 का ऑक्शन भारत में होगा. 15 सितंबर को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया. पिछले 3 साल से IPL का ऑक्शन लगातार देश के बाहर हो रहा था. लेकिन इस बार BCCI ने उसे देश के अंदर कराने पर अपनी मुहर लगा दी है. IPL 2027 के ऑक्शन के अलावा IPL 2028 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है.

कब है IPL 2027 का ऑक्शन?
IPL 2027 का ऑक्शन इस साल दिसंबर में होगा. हालांकि, अभी तारीख तय नहीं की गई है. वहीं गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में IPL 2028 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर अपडेट है कि उसका आयोजन विदेश में ही होगा. इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में दी है.

IPL ऑक्शन की घर वापसी
भारत में आखिरी बार IPL का ऑक्शन साल 2023 में कोच्चि में हुआ था. उसके बाद अगले तीन ऑक्शन देश से बाहर- दुबई, जेद्दा और अबुधाबी- में कराए गए. लेकिन, 2027 सीजन के लिए IPL ऑक्शन की फिर से एक बार घर वापसी होती दिखी है.

किस शहर में होगा ऑक्शन?
IPL ऑक्शन को भारत में लाए जाने के फैसले के बाद BCCI को यकीन है कि इस बार इसकी व्यूअरशिप में पिछले साल की तुलना में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. गवर्निंग काउंसिल अब उस भारतीय शहर का चुनाव करेगी, जहां ये ऑक्शन कराया जाएगा.

ऑक्शन का वेन्यू हालांकि सारी सुविधाओं और फ्रेंचाइजी के हितों को ध्यान में रखकर ही फाइनल होगा. भारत में अक्टूबर से दिसंबर का महीना चूंकि शादियों का सीजन होता है. ऐसे में उसी शहर का चुनाव ऑक्शन के लिए किया जाएगा, जहां फाइव स्टार होटल उपलब्ध होंगे.

इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर अभी फैसला नहीं
15 सितंबर को हुई गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में IPL 2027 के ऑक्शन पर तो फैसला हुआ मगर इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर अभी भी फैसला होना बाकी है. उस पर अंतिम फैसला गवर्निंग काउंसिल की अगली मीटिंग में हो सकता है.

Related Articles

Back to top button