Business

डिजिटल गोल्ड की बचत से खरीद सकेंगे ज्वेलरी, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स और गुल्लक ने की साझेदारी

लखनऊ, 14 सितंबर 2026। देश के प्रमुख ज्वेलरी रिटेल ब्रांड सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने डिजिटल गोल्ड सेविंग प्लेटफॉर्म गुल्लक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के बाद गुल्लक यूजर्स अपनी डिजिटल गोल्ड की बचत का इस्तेमाल सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के देशभर में मौजूद 189 से अधिक शोरूम में ज्वेलरी खरीदने के लिए कर सकेंगे।

87 साल से अधिक की विरासत रखने वाले सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के इस कदम से डिजिटल गोल्ड में बचत करने वाले ग्राहकों के लिए अपनी बचत को आभूषणों में बदलना आसान होगा। गुल्लक के जरिए ग्राहक 24 कैरेट और 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर डेली, वीकली और मंथली एसआईपी के साथ वन-टाइम इन्वेस्टमेंट और ऑटोमेटेड सेविंग्स प्लान जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं।

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी और सीईओ सुवंकर सेन ने कहा कि ग्राहकों की पसंद और जरूरतों में बदलाव के साथ ज्वेलरी खरीदारी के अनुभव को अधिक आसान, सुविधाजनक और डिजिटल बनाने की जरूरत बढ़ रही है। गुल्लक के साथ साझेदारी डिजिटल गोल्ड में बचत से लेकर पसंदीदा ज्वेलरी खरीदने तक के पूरे सफर को आसान बनाने में मदद करेगी।

गुल्लक के को-फाउंडर दिलीप जैन ने कहा कि यह साझेदारी उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो नियमित रूप से डिजिटल गोल्ड में बचत करते हैं और भविष्य में उससे ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं। अब गुल्लक यूजर्स सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के 189 से अधिक स्टोर्स पर अपनी डिजिटल गोल्ड की बचत का उपयोग कर ज्वेलरी खरीद सकेंगे।

Related Articles

Back to top button