Chhattisgarh

आज मुख्यमंत्री साय सक्ती जिले के दौरे पर, पीएम आवास गृह प्रवेश एवं लखपति दीदी सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर, 11 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम जेठा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से सक्ती जिले के ग्राम जेठा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक वे कॉलेज ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से जेठा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button