Chhattisgarh

पर्युषण महापर्व : सीमंधर स्वामी जैन मंदिर की प्रभु भक्ति में गायकों का जमघट…

प्रातः 5 बजे जिनमंदिर के पट खुलेंगे, स्नात्र-अष्टप्रकारी व नवांगी पूजन दोपहर प्रभु प्रतिमाओं की आंगी, संध्या प्रतिक्रमण

रायपुर , 08 सितंबर। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व 8 से 15 सितम्बर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि प्रतिदिन रात्री 8 . 15 बजे से दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति महोत्सव में छत्तीसगढ़ के ख्यातिनाम जैन भजन गायक व मण्डल प्रस्तुति देंगे। पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस सुप्रसिद्ध जैन भजन ग्रुप विरति मण्डल , भैरव सोसायटी स्थित जिनमंदिर में भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे ।

प्रथम दिवस की प्रभुभक्ति के लाभार्थी मूलचंद संतोष सरला बैद परिवार हैं। पर्युषण पर्व के अवसर पर प्रातः 5 बजे मंदिर जी के पट खोले जाएंगे, परमात्मा के जन्मकल्याणक की स्नात्र पूजा, अष्टप्रकारी पूजा, परमात्मा की नवांगी पूजा, चैत्यवन्दन होगा।दोपहर में सीमंधर महिला मण्डल , विमल महिला मण्डल व भैरव सोसायटी श्रीसंघ के भक्तों द्वारा परमात्मा व दादागुरुदेव की मूर्तियों की आंगी सजावट की जावेगी। रात्रि में 8 . 15 बजे से प्रभु भक्ति व दादागुरुदेव इक्तिसा जाप होगा। आरती व मंगल दिवा पश्चात जिनमंदिर के पट मंगल होंगे। आज से प्रतिदिन वर्तमान काल में महाविदेह क्षेत्र में विराजमान सीमंधर स्वामी की प्रतिमा, सुमति नाथ, पार्श्वनाथ, महावीर स्वामी, गौतम स्वामी व चारों दादागुरुदेव की प्रतिमाओं की मनमोहक आंगी बनाई जावेगी।

Related Articles

Back to top button