स्वर्गीय फेंकू प्रसाद शर्मा की स्मृति में अरंड स्कूल में हुआ न्योता भोज

राजिम, 06 सितंबर ।शिक्षक दिवस के अवसर पर आज अरंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय फेंकू प्रसाद शर्मा जी की स्मृति में न्योता भोज का आयोजन किया गया, बासीन निवासी स्वर्गीय शर्मा जी के परिवारजनों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को भोजन कराया, और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की फेंकू प्रसाद शर्मा जी ने अरंड स्थित प्राथमिक शाला में लंबे समय तक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं, और इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे,
कुछ समय पूर्व 21.08.26 स्वास्थ्यगत कारणों के चलते उनका आकस्मिक निधन हो गया था, शिक्षक दिवस के अवसर पर उनके परिवारजनों विशाखा शर्मा, बड़े सुपुत्र आशीष शर्मा, छोटे सुपुत्र आशुतोष शर्मा, नाती अथर्व शर्मा प्रधान पाठक लक्ष्मी ध्रुव और शिक्षकगणों ने उनकी कर्मभूमि रहे अरंड गांव पहुंचकर विद्यालय के बच्चों के साथ न्योता भोज साझा किया, इस दौरान परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वर्गीय शर्मा जी को श्रद्धापूर्वक याद किया, और उनके योगदान को नमन किया, परिवारजनों ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा जी का अरंड स्कूल और यहां के विद्यार्थियों से विशेष लगाव रहा है, उनकी स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से न्योता भोज का आयोजन किया गया।




