Chhattisgarh

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं सुनीता यादव, छत्तीसगढ़ की एकमात्र शिक्षिका को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरकारी शिक्षिका सुनीता यादव को देश के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। इस वर्ष पूरे छत्तीसगढ़ से इस सर्वोच्च शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने वाली सुनीता यादव एकमात्र शिक्षिका हैं।

नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सुनीता यादव को प्रशस्ति पत्र, शाल और सम्मान राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।

सुनीता यादव को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और शिक्षण कार्य में किए गए प्रभावी प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिलना उनके उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button