अमेरिका ने ईरान के तेल टैंकर पर किया हमला, खार्ग द्वीप के पास गिराईं चार मिसाइलें…

तेहरान, 05 सितंबर । अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया है। अमेरिका ने एक-के बाद एक यहां चार मिसाइलें गिराईं। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ईरानी समाचार आउटलेट खबर फौरी की रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर US की चार मिसाइलें गिरीं और उसे खाली कराया जा रहा है।
क्यों अहम है खार्ग द्वीप?
खार्ग ईरान के दक्षिण-पश्चिम में बुशेहर प्रांत में है। ये देश के तेल निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा संभालता है। इस वजह से ईरनी अर्थव्यवस्था के लिए ये अहम है।
खार्ग में 40 से अधिक कच्चे तेल के भंडारण टैंक हैं जिनकी कुल क्षमता 2 करोड़ बैरल से अधिक है।
द्वीप पर ईरानी तेल मंत्रालय द्वारा संचालित तीन प्रमुख ऊर्जा संयंत्र भी हैं।
यहां खार्ग पेट्रोकेमिकल कंपनी और तेल-LPG के भंडारण और निर्यात की एक बड़ी इकाई भी है।




