Entertainment

मस्ती, म्यूजिक और जबरदस्त बीट्स के साथ ‘डोंट बी शाय’ का फर्स्ट सॉन्ग ‘झूमो’ हुआ रिलीज!

मुंबई। टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत और साहिल और जोनिता गांधी द्वारा गाया गया यह एनर्जी से भरा गाना, प्राइम वीडियो की आने वाली यंग-एडल्ट फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग है। इसे राम संपत द्वारा कंपोज़ किया गया है, जबकि इसके बोल राम संपत और देवांश वैद्य द्वारा लिखे गए हैं।

आरूषी बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाती स्टारर ‘डोंट बी शाय’ फिल्म दोस्ती, क्रश और बड़े होने के सफर की अनोखी कहानी है।

फिल्म ‘डोंट बी शाय’ 25 सितंबर को एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली है।

‘डोंट बी शाय’ एक ‘कमिंग-ऑफ-एज’ कहानी है, और हर ऐसी कहानी के साथ एक साउंडट्रैक होता है, जो उसके साथ ही धीरे धीरे किरदारों को संग लेकर आगे बढ़ते जाता है। ऐसे में ‘डोंट बी शाय’ के मेकर्स ने अपने म्यूज़िकल सफर की शुरुआत ‘झूमो’ गाने के साथ शुरू कर दी है। यह गाना एनर्जी से भरा है और कहना होगा कि ऐसी ही म्यूजिकल शुरुआत की जरूरत थी। फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग अपने साथ भरपूर एनर्जी ही नहीं बल्कि खूब सारी मस्ती, और जवानी का जोश लेकर आया है। गाने के शानदार बीट्स, कमाल की कोरियोग्राफ़ी, जबरदस्त बोल और रेट्रो-स्टाइल फैशन वाली रंगीन दुनिया से सजा ‘झूमो’ गाना लिस्नर्स को झूमने पर मजबूर करने वाला है। कहना होगा कि यह गाना दोस्ती, जश्न और बेफिक्र होकर मज़े करने के पलों को खूबसूरती से दिखाता है।

फिल्म के पहले गाने ‘झूमो’ को टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है। गाने को राम संपत ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल राम संपत और देवांश वैद्य द्वारा लिखे गए हैं। अपनी ज़बरदस्त बीट्स और हाई एनर्जी के साथ, यह गाना ‘डोंट बी शाय’ की रंगों से भरी दुनिया का माहौल बनाता है। एक ऐसी दुनिया जहाँ दोस्ती, शरारत और बड़े होने के यादगार पल सबसे खास हैं।

कंपोज़र और लिरिसिस्ट राम संपत ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा है, “‘झूमो’ को एक ऐसे गाने के रूप में सोचा गया था जो छोटे पल में जीने की छोटी सी खुशी का जश्न मनाए। हम चाहते थे कि यह गाना जीवन से भरा होने के साथ ही रिदमिक क्वालिटी से भी सजा हो। यह कैची लगे, साथ ही ‘डोंट बी शाय’ की शरारत भरी दुनिया के साथ मेल खाए। गाने में कास्ट ने कमाल की एनर्जी और आपसी तालमेल दिखाते हुए माहौल बनाया है, जिससे गाने का मूड और भी बेहतर हो गया है। उनके जोश और केमिस्ट्री ने ट्रैक में जान डाल दी है, जिससे इसे तैयार करना बहुत मज़ेदार रहा। मैं ‘झूमो’ के तैयार होने के पूरे प्रोसेस से बहुत खुश हूँ और उम्मीद करता हूँ कि यह गाना लिस्नर्स को भी अपने खुशी के रंग से भीगो देगा।”

‘डोंट बी शाय’ की कहानी श्यामिली ‘शाय’ दास नाम की लड़की की है। वह 20 साल की है और उसे लगता है कि उसकी ज़िंदगी एकदम सही ट्रैक पर चल रही है, लेकिन तभी उसकी अच्छीखासी चल रही ज़िंदगी में कुछ ऐसा होता है, जिसकी उसने कभी उम्मीद नहीं की थी। हर चीज़ उसके हाथों से जैसे फिसल रही होती है और बेकाबू होकर बाहर होने लगती हैं। बता दें कि इस फ़िल्म को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा उनके ‘इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है और ‘चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट’ की ग्रीष्मा शाह और विकेश भूटानी ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म ‘डोंट बी शाय’ 25 सितंबर, 2026 को भारत और दुनिया भर के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर खास तौर पर हिंदी में – इंग्लिश सबटाइटल के साथ, रिलीज़ होने वाली है।

Related Articles

Back to top button