Chhattisgarh

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने भरी हुंकार, कहा- महिलाओं आगे बढ़ने का मिल रहा अवसर, अब आर्थिक रूप से हो रहीं सशक्त…

रायपुर। महिलाओं के बीच में काम करने का अवसर मिला है. महिलाओं को लगातार आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी अवसर मिल रहा है. 2014 के पहले महिलाओं को अपना खर्च चलाने के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाने पड़ते थे, लेकिन स्थिति कुछ और हैं. अब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं. यह बात भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने मीडिया से चर्चा में कही.

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की मौजूदगी में प्रेस को संबोधित करते हुए रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने संकल्प लिया है 2047 तक विकसित भारत बनाना है. भारत विश्व के नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बनेगा, जिसमें महिलाओं का भी योगदान हो ऐसी संकल्पना है.

देश में लगभग 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं. आज की महिलाएं रसोई संभालने तक समिति नहीं हैं, देश के कई क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं. वहीं ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश की वृद्धि दर में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर कहा कि विषम परिस्थितियों के बाद भी ग्रोथ रेट बढ़ रहा है इसलिए सबको बधाई. ये सब पीएम मोदी के दृढ़ इच्छा शक्ति से हो रहा है.

Related Articles

Back to top button