Entertainment

‘महिलाओं से होती थी इस एक चीज की मांग’ तंग आकर हसीना ने छोड़ा बॉलीवुड

Nikki Walia Attack On Bolywood: बॉलीवुड अभिनेत्री निक्की वालिया काफी समय से फिल्मों से दूर थीं वहीं अब उन्होंने बॉलीवुड कल्चर पर जोरदार हमला बोला है। ‘मिस्टर आजाद’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘परदेसी बाबू’ जैसी शानदार फिल्मों का हिस्सा रही निक्की वालिया ने फिल्म इंडस्ट्री का कड़वा सच सभी के सामने रखा है। दरअसल, निक्की वालिया ने काफी समय पहले बॉलीवुड छोड़ दिया था और अब उन्होंने इसके पीछे का कारण बताया है। निक्की वालिया फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार और दुर्दशा के बारे में बताया है।

निक्की वालिया ने हाल ही में जूम से बातचीत की और कहा, “इंडस्ट्री की बातें तो बाद की हैं, लेकिन उस वक्त महिलाओं से जो चीजें मांगी जाती थीं और लोगों का बात करने का जो लहजा था, वो बहुत परेशान करने वाला था। महिलाओं को महज एक वस्तु समझा जाता था। लोग अक्सर अरे तू क्या, अरे ये क्या या फिर अरे वो आएगी, बुलाओ’ जैसी भाषा का इस्तेमाल करते थे। यह सब मेरे लिए बेहद चौंकाने वाला था और मैं वहीं बैठकर यह सब सुनती रहती थी। फिल्म इंडस्ट्री की फितरत और मेरी सोच एकदम अलग थी। यहां कोई सही या गलत नहीं है, न मैं पूरी तरह सही थी और न ही वे गलत थे, बस हमारे विचार मेल नहीं खाते थे।”

बॉलीवुड छोड़ने के अपने फैसले और उसके बाद मिले विरोध पर बात करते हुए निक्की वालिया ने आगे कहा, “उस दौरान मुझे इंडस्ट्री से काफी विरोध झेलना पड़ा था। एक हद तक मुझे यह अहसास भी हो गया था कि निक्की, तू तो बाहर निकल गई, लेकिन अब अगर तू काम मांग भी ले, तो इस आर्टिकल के बाद तुझे कोई काम नहीं देने वाला।” निक्की वालिया इंडस्ट्री के लोग डरे हुए थे कि कहीं मैं अंदर के राज न खोल दूं। उनका सोचना था कि कल की आई बच्ची ने इतना बोल्ड बयान दे दिया है, यानी यह किसी से डरती नहीं है और भला मैं डरूं भी क्यों? पहली बात तो यह कि मैं कोई झूठ नहीं बोल रही हूं और न ही किसी का नाम गलत तरीके से घसीट रही हूं।”

Related Articles

Back to top button