मुख्यमंत्री साय आज ‘मन की बात’ और ‘नारी शक्ति सम्मान’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 30अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर व्हीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे निरंजन धर्मशाला, व्हीआईपी रोड पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के लिए कुछ समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे निरंजन धर्मशाला से प्रस्थान कर 11:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
दोपहर में मुख्यमंत्री 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 1 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
तत्पश्चात 2 बजे से 2:30 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 2:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह से प्रस्थान कर 2:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।




