कोरबा में बारिश से कई वार्डों में जलभराव: नाले का गंदा पानी घरों में घुसा; मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट

0.कोरबा में झमाझम बारिश से कई वार्ड जलमग्न:50 से ज्यादा घरों में घुसा गंदा नाला पानी, पानी में तैरता दिखा सामान, बिगड़े हालात
कोरबा जिले में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। शनिवार सुबह रायपुर में बारिश हुई। वहीं, कोरबा जिले में लगातार बारिश के बाद कई वार्डों में पानी भर गया है। नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। नगर निगम क्षेत्र के आरपी नगर, चिमनी भट्टा, शारदा विहार, अमरैया पारा, मोती सागर पारा, सीतामणी और मुड़ापार में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। चिमनी भट्टा में 40 घरों और शारदा विहार अटल आवास में 12 से अधिक घरों में नाले का गंदा पानी घुसा है। वार्ड नंबर 14 चिमनी भट्टा और अमरैया पारा में हर साल जलभराव होता है।

नगर निगम क्षेत्र के आरपी नगर, चिमनी भट्टा, शारदा विहार, अमरैया पारा, मोती सागर पारा, सीतामणी और मुड़ापार में जलभराव की स्थिति ज्यादा खराब रही। चिमनी भट्टा में 40 से ज्यादा घरों में नाले का पानी कमरों तक पहुंच गया। इससे घरों का सामान, बच्चों की कॉपी-किताबें और खाने-पीने का सामान भीगकर खराब हो गया। कई परिवारों के लिए खाना बनाना भी मुश्किल हो गया। शारदा विहार के अटल आवास में भी 12 से ज्यादा घरों में नाली और नाले का गंदा पानी भर गया। गलियां पूरी तरह पानी में डूब गईं। घरों का सामान पानी में तैरता दिखाई दिया। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में इन इलाकों में जलभराव होता है। नाली सफाई और पानी निकासी को लेकर कई बार नगर निगम और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।लोगों ने कहा कि वार्ड नंबर 14 के चिमनी भट्टा और अमरैया पारा में हर साल यही स्थिति बनती है। लोगों ने जल्द जल निकासी की व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।




