Chhattisgarh

लापता बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

बीजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुई बालिका को बीजापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। लगातार मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद पुलिस की चार अलग-अलग टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बालिका की तलाश जारी रखी।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच गैस गोदाम के पीछे के इलाके से बालिका लापता हो गई थी। देर रात परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बालिका की तलाश शुरू कर दी।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने बालिका को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस की चार अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस टीमों ने स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाते हुए बालिका की तलाश तेज कर दी।

बीजापुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद पुलिसकर्मियों ने अभियान नहीं रोका। टीमों ने आपसी समन्वय के साथ संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की। इसी दौरान 23 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

बालिका के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button