रायपुर में निकली 5 किमी लंबी भव्य एवं विशाल कांवड़ यात्रा

रायपुर, 23अगस्त 2026/ राजेश मूणत विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत गुढिय़ारी से महादेव घाट रायपुरा तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाला गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बरसते बारिश में भीगते हुए छत्तीसगढ़ धीवर समाज रायपुर परिक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यो के द्वारा एकलव्य परिसर आमापारा भवन के सामने मंच तैयार करके इस भव्य कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर एवं तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

धीवर समाज रायपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष दीपक धीवर, सचिव अशोक धीवर, कोषाध्यक्ष किशोर सपहा सहित राष्ट्रीय मछुवारा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल, उपाध्यक्ष चंद्रा धीवर, राजेश धीवर, हरीश धीवर, महेशरु धीवर, शेष नारायण धीवर, मनहरण धीवर, शकुन धीवर, रंजीता फरिकार, प्रमोद फरिकार, बल्लु फरिकार, पुष्पा कोसे, भुवनेश्वरी बंजारी, रुक्मणी फुटान, इंद्रा फुटान, द्रौपदी फुटान, प्रमीला फुटान, श्रेया फुटान इत्यादि लोग स्वागत में शामिल थे।





