दमोह में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलसे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा तहसील में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। पटना गांव में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को पहले हटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।
परिजनों ने बताया कि रात में गैस खुली रह गई थी सुबह जब लाइटर से गैस जलाने का प्रयास किया गया, तभी अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में तुलसा आठिया पति रामलाल आठिया, उम्र 45 वर्ष, रोशनी आठिया पति नरेंद्र, उम्र 25 वर्ष तथा रामलाल आठिया/रामकिशन, उम्र करीब 47 वर्ष, घायल हुए हैं।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को हटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें भर्ती किया है। वहीं, मामले में ड्यूटी डॉक्टर पियूष कुमार के अनुसार घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।




