Chhattisgarh

दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस

कोरबा। प्रदेश के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को दिवंगत पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य रहे संजय देवांगन के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा तत्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं नईदुनिया के ब्यूरो प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, पत्रिका के रीजनल मार्केटिंग हेड डॉली सिंह तथा पत्रकार दिनेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस क्लब के सदस्यों के आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके परिवारों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में उन्होंने दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की।

Related Articles

Back to top button