Chhattisgarh

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 10 अगस्त 2026। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजकुमार राठौर ने कथित तौर पर नाबालिग बालिका से गलत नीयत से छेड़छाड़ की। बालिका द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुलमुला पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 312/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, IPS के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button