Utterpradesh

खाकी पर दागः क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पर रेप का केस दर्ज, कई महीनों तक नोचा बदन, जानिए हैवानियत की पूरी स्टोरी

जौनपुर. लाइन बाजार थाने की पुलिस ने जिला पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर के विरुद्ध शुक्रवार की देर रात दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. दूसरी तरफ आरोपित निरीक्षक की पत्नी की तहरीर पर नौकरानी व उसकी पुत्री के विरुद्ध भी एक मुकदमा दर्ज कर लिया.बता दें कि आरोपी निरीक्षक हरिनाथ भारती लाइन बाजार थाना क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर रहता है.

इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और उसकी पुत्री उसके घर बर्तन औऱ कपड़े साफ करने का काम करती हैं. नौकरानी की पुत्री ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया. आरोप लगाया कि हरिनाथ कई महीनों से तरह-तरह के प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे. किसी को कुछ बताने पर धमकी देते हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया था.

इसी बीच शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद को लेकर हाथापाई हो गई. युवती ने थाने में जाकर तहरीर दी.इसी दौरान हरिनाथ भारती की पत्नी ने भी थाने में जाकर नौकरानी और उसकी पुत्री के विरुद्ध तहरीर दी. उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया. एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा दोनों पक्षों में आपसी विवाद है. दोनों तरफ की तहरीर पर एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

Related Articles

Back to top button