Chhattisgarh

सरिता धीवर बनीं सावन सुंदरी

छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर में सावन महोत्सव का सफल आयोजन

छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज (महिला प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में धीवर मछुआरा समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक एकता, समरसता, अखंडता एवं पारस्परिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सावन महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन रविवार, 02 अगस्त 2026 को माधव लॉज, कचहरी चौक, जांजगीर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग पूजन से हुआ। सभी ने समाज, राज्य एवं देश की उन्नति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इसके पश्चात फैंसी ड्रेस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सिंगल एवं ग्रुप डांस तथा कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कुमारी दामिनी धीवर, चंचल धीवर, निखलांश, गौरी, शालिनी, नंदनी, संध्या, श्रुति, यामिनी, जान्हवी, गोपिका, भारती, निधि, काव्या एवं दीप्ति सहित अनेक बच्चों ने सावन गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं सीमा धीवर, माधुरी धीवर, पिंकी, पूजा एवं अंजली धीवर ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया।

सावन सुंदरी प्रतियोगिता
सावन सुंदरी प्रतियोगिता में लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें सरिता संतोष धीवर (सलखन) को “सावन सुंदरी-2026” चुना गया। महिला प्रकोष्ठ की टीम ने उन्हें ताज पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिताओं के विजेता
फैंसी ड्रेस (बच्चे)
प्रथम – यशी धीवर
द्वितीय – हर्ष धीवर
तृतीय – भावेश धीवर

सिंगल डांस (15 वर्ष से कम)
प्रथम – शालिनी धीवर
द्वितीय – प्रज्ञा धीवर
तृतीय – नंदनी धीवर

ग्रुप डांस (15 वर्ष से कम)
प्रथम – नंदनी एवं संध्या
द्वितीय – निधि एवं साथी
तृतीय – गौरी एवं काव्या धीवर

सिंगल डांस (15 वर्ष से अधिक)
प्रथम – अल्पना धीवर
द्वितीय – श्रद्धा धीवर
तृतीय – खुशी धीवर

महिला सिंगल डांस
प्रथम – सीमा धीवर
द्वितीय – पूजा धीवर
तृतीय – पिंकी धीवर

महिला ग्रुप डांस
प्रथम – माधुरी एवं अंजली धीवर
द्वितीय – सीमा धीवर एवं नेहा धीवर
तृतीय – उषा एवं विशे
बच्चों की कुर्सी दौड़
प्रथम – संध्या धीवर
द्वितीय – जान्हवी धीवर
तृतीय – गौरी धीवर

महिलाओं की कुर्सी दौड़
प्रथम – कमेश्वरी धीवर (पामगढ़)
द्वितीय – सीता धीवर (कोसा)
तृतीय – माधुरी धीवर (बिलासपुर)

सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उषा धीवर ने सभी बच्चों को पेंसिल एवं स्केल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की सफलता में कमोद धीवर (सरपंच, ग्राम पंचायत बिनौरी), अंजली धीवर (ग्राम पंचायत अवरीद), महावीर धीवर (बरगवां), संयोजक आर.पी. धीरेंद्र (बिलासपुर), सरिता धीवर (उपसरपंच, सलखन), शीतल खम्मेलाल धीवर (खोखरा), शिवशंकर धीवर (महंत), अनुराधा जागेश्वर (नगर पंचायत नवागढ़), सीमा धीवर (जांजगीर), उषाकिरण बजरंग धीवर (महंत), सीमा धीवर (रसौटा), माधुरी धीवर (बिलासपुर) तथा लेबर इंस्पेक्टर सुमन धीवर (जांजगीर) का विशेष योगदान रहा।
भोजन व्यवस्था का दायित्व विशेष एवं विशेषर धीवर (बोड़सरा) द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज के
निर्देशक मंडल,प्रबंध कार्यकारिणी,महिला प्रकोष्ठ सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष, बच्चे, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों एवं पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्थापक नवीन धीवर द्वारा समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। यह जानकारी
नवीन धीवर संस्थापक
छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज ने दी।

Related Articles

Back to top button