Entertainment

वामसी पैदिपल्ली के बर्थडे पर सलमान खान के साथ सामने आयी उनकी खास तस्वीर, ‘SVC63’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट!

सलमान खान और डायरेक्टर वमसी पैडीपल्ली की फिल्म SVC63 को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इंडस्ट्री के इन दो बड़े नामों के साथ बेहद शानदार एक्ट्रेस नयनतारा का जुड़ना इस फिल्म को और भी खास बना देता है। यही वजह है कि हर कोई इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसी बीच वमसी पैडीपल्ली के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरों ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

SVC63 के सेट से सामने आई एक बिहाइंड द सीन्स तस्वीर ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। इस तस्वीर में सलमान खान डायरेक्टर वमसी पैडीपल्ली को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जो सेट पर दोनों के बीच की शानदार बॉन्डिंग और पॉजिटिव माहौल को दिखाती है। मेकर्स ने पैडीपल्ली के जन्मदिन पर यह खास बिहाइंड द सीन्स झलक शेयर कर फिल्म के लिए उनके विजन को भी खास अंदाज में सामने रखा है। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके टाइटल अनाउंसमेंट, फर्स्ट लुक पोस्टर्स और सलमान खान व नयनतारा की पहली झलक का इंतजार भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

SVC63 पहले ही जबरदस्त चर्चा में है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए पहली बार सलमान खान और नयनतारा बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। भारतीय सिनेमा के दो बड़े सितारों की यह नई जोड़ी और इमोशनल कमर्शियल फिल्मों के लिए मशहूर वमसी पैडीपल्ली का निर्देशन, इस फिल्म को आने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल कर चुका है। SVC63 को एक बड़े और भव्य सिनेमाई अनुभव के तौर पर बनाया जा रहा है, ताकि देशभर के दर्शकों को शानदार थिएटर एक्सपीरियंस मिल सके।

SVC63 के साथ सलमान खान एक बार फिर ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ईद पर उनकी फिल्म रिलीज होना उनके करोड़ों फैंस के लिए हमेशा से खास रहा है। फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले दिल राजू प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके निर्माता शिरीष और कुलदीप राठौर हैं, जबकि रफी काजी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

Related Articles

Back to top button