Chhattisgarh

शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा, यात्रियों को मिलेगी राहत

रायपुर , 10 जुलाई । यात्रियों की सुविधा और अधिक से अधिक लोगों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रायपुर रेल मंडल के अनुसार, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यह सुविधा 11 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक लगाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त कोच की व्यवस्था से अधिक संख्या में यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। इससे इस अवधि में यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button