स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत एसईसीएल इंदिरा विहार डिस्पेंसरी में स्वच्छता अभियान आयोजित

बिलासपुर, 22 जून । एसईसीएल द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 22 जून 2026 को एसईसीएल इंदिरा विहार डिस्पेंसरी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए डिस्पेंसरी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

अभियान के दौरान कचरा संग्रहण, अपशिष्टों के समुचित निस्तारण तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित कर्मचारियों ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में कर्मचारियों ने परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लेते हुए स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह पहल स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण की दिशा में एसईसीएल के सतत प्रयासों का प्रतीक है।
विदित हो कि स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के दौरान एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों एवं इकाइयों में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जागरूकता कार्यक्रम तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।



