Chhattisgarh

नवागढ़ में कांग्रेस की विशेष बैठक सम्पन्न, जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान

नवागढ़, 12 जून। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ की विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार की नाकामियों को कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता के बीच उजागर करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ एवं सेक्टर समितियों को सक्रिय बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। बैठक में बूथ, सेक्टर, मंडल कमेटी एवं नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ अध्यक्ष गौरव सिंह, जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेहा केशरवानी, रामचरण साहू, भुनेश्वर केशरवानी, भुनेश्वर साहू, रामकृष्ण कश्यप, रामफल कश्यप, श्याम बर्मन, कीर्ति केशरवानी, प्रेम शंकर साहू, संतराम बंजारे, खगेन्द्र कश्यप, रामकृष्ण साहू, रविन्द्र केशरवानी, वाजिद खान, जेपी साहू, जयप्रकाश जायसवाल, रामेश्वर यादव, अजीत बंजारे, भजन दास महंत, राजकुमार यादव सहित युवा कांग्रेस, मंडल अध्यक्षों एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button