Chhattisgarh

‘मोर करेजा’ की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ, कंचन जोशी–डेविड नंदा का नया म्यूजिक ब्लास्ट आने को तैयार

CG CINEMA NEWS : छत्तीसगढ़ी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका कंचन जोशी और मोहला-मानपुर-चौकी जिले के उभरते युवा कलाकार डेविड नंदा एक बार फिर अपने नए गीत के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले दोनों की सुपरहिट जोड़ी का गीत “मोर करेजा” 13 मिलियन से अधिक व्यूज़ हासिल कर रिकॉर्ड बना चुका है और श्रोताओं का भरपूर प्यार बटोर चुका है।

अब यह चर्चित जोड़ी एक नए और दमदार म्यूजिक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। जानकारी के अनुसार यह गीत शानदार वीडियो के साथ JD Records YouTube Channel पर रिलीज किया जाएगा।

इस गीत की सबसे बड़ी खासियत इसके बोल हैं, जिन्हें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गीतकार दीवान जी ने लिखा है। अपनी अनूठी लेखन शैली और भावनात्मक शब्दों के लिए पहचाने जाने वाले दीवान जी का चर्चित गीत “मया मया होगे मया, मया मा मोला फांस डारे रे” पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है। इस बार डेविड नंदा के रैप अंदाज में उनके शब्दों का नया रंग देखने को मिलेगा, जिससे गीत को और भी खास बनाने की उम्मीद है।

गीत का संगीत निर्माण Anique Music, Mumbai द्वारा किया गया है, जबकि वोकल रिकॉर्डिंग Shri Sai Studio, Raipur में संपन्न हुई है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के निर्माता देवेंद्र सोनवानी और रेमन साहू हैं, जो लगातार क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

वनांचल क्षेत्र से निकलकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले डेविड नंदा का यह नया गीत रिलीज से पहले ही चर्चाओं में है। संगीत प्रेमियों को उम्मीद है कि कंचन जोशी और डेविड नंदा की यह नई जोड़ी एक बार फिर अपने शानदार संगीत और दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीतते हुए बड़ी सफलता हासिल करेगी।

Related Articles

Back to top button