जामुल में सुशासन तिहार संपन्न: दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह हुए शामिल

जामुल / सुशासन तिहार- 2026 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 19 मंगल भवन सुरडुंग में पाँचवें चरण का जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 1 जून सोमवार को आयोजित किया गया था l जिसमें वार्ड 19 एवं 20 वार्ड के नागरिकों द्वारा मांग एवं शिकायतों से संबंधित लगभग 500 आवेदन प्रस्तुत किए गए ।
आयोजित शिविर में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह का आगमन हुआ । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्षदों एवं जामुल के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रत्येक विभाग के स्टाल में निरीक्षण किया एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म में गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्व वितरित किया साथ में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के साथ संयुक्त रूप से दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया एवं प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा, विभिन्न आवेदकों कों लर्निंग लायसेंस एवं पात्र हितग्राही को तत्काल राशन कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर एवं पार्षदों ने शाल व श्रीफल एवं भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महेश सिंह राजपूत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिलाई -3 , मुख्य नगर पालिका अधिकारी जामुल रमाकांत साहू, नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पार्षदगण दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, अहिल्या वर्मा, कविता विश्वाल, रामप्यारी वर्मा, शांति टंडन, संजय देशलहरा, नोडल अधिकारी सचिन भागवत सहित ब्लॉक स्तर के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे ।



