Chhattisgarh

मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भारत मटियारा नहीं रहे: उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दु:ख प्रकट किया

कांकेर,17 मई 2026/ छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के भरत मटियारा का आज निधन हो गया। बताया जाता है कि करीब एक माह पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनका इलाज हैदराबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी और आज उन्होंने अंतिम सांस ली।


उनके निधन की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक व्याप्त है। कई राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।
उन्होंने मछुआ समुदाय के कल्याण हेतु सदैव समर्पित की भाव से कार्य किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को उनके श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें!
ओम शांति!

मटियारा को सरल स्वभाव और जन सरोकारों से जुड़े नेताओं के रूप में जाना जाता था। वे दो बार (सन् 2016 तथा 2025 से अब तक) मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहे। उनके निधन को भाजपा और मछुआ समुदाय के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button