Chhattisgarh

PM नरेंद्र मोदी की अपील के समर्थन में मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा फैसला, फिलहाल नहीं करेंगे पायलट और फॉलो गाड़ी का उपयोग

रायपुर, 13 मई। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के समर्थन में बड़ा निर्णय लिया है। ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा संबंधी अत्यंत आवश्यक स्थिति को छोड़कर पायलट वाहन, फॉलो गाड़ी और प्रोटोकॉल उपयोग नहीं करने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में ओपी चौधरी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वे केवल जरूरी परिस्थितियों में ही सुरक्षा प्रोटोकॉल का उपयोग करेंगे। मंत्री के इस फैसले को सादगी और जिम्मेदार नेतृत्व के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में ओपी चौधरी के इस कदम की चर्चा तेज हो गई है। लोग इसे जनता के बीच सकारात्मक संदेश देने वाला निर्णय मान रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने उनके फैसले की सराहना की है।

गौरतलब है कि देश में मौजूदा परिस्थितियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संयम, सादगी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में ओपी चौधरी का यह फैसला सामने आया है।

Related Articles

Back to top button