Chhattisgarh

जिला चिकित्सालय जांजगीर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, कोरोना काल में सेवा देने वाली नर्सों का हुआ सम्मान

जांजगीर। जिला चिकित्सालय जांजगीर में 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय की सभी नर्सों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवा में अपने योगदान को लेकर संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में अपनी जान की परवाह किए बिना निष्ठा और बहादुरी के साथ सेवा देने वाली नर्सों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि डॉ सेब्रेनियन कुजूर ने नर्सों को बुके और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम का संचालन उमा वर्मा और आकांक्षा साहू ने किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनीता श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नर्सों ने विषम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सालय की रीढ़ उसकी नर्सें होती हैं, जो ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करती हैं।उन्होंने आगे कहा कि जिला चिकित्सालय को सुचारू रूप से संचालित करने में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

मरीजों की देखभाल से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों तक नर्सों ने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम में मौजूद सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने नर्सों के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर सीनियर नर्स सीमा सैमुअल और नर्मदा गोयल सहित जिला चिकित्सालय का नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button